तिलहर (शाहजहांपुर)। अमरोहा निवासी तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम के जरिये तिलहर के एक युवक के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। महिला अपने 12 वर्षीय बेटे और एक बेटी को पति के पास छोड़कर चार साल की छोटी बेटी के साथ तिलहर आ गई। पति ने अमरोहा के एसपी और थाने में शिकायत कर युवक पर पत्नी को ले जाने और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला, उसके पति और युवक को आमने-सामने बैठाकर सुलह कराने का प्रयास किया। सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक चली बातचीत में महिला पहले प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में पति और रिश्तेदारों के समझाने पर वह उसके साथ लौट गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला परिजनों की समझाइश के बाद पति के साथ चली गई है। युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद