फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत के गम में पति ने भी खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मौजमपुर मोहल्ले में रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खाने पर सीएचसी लाई गईं 50 वर्षीय राजेश्वरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर वहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गईं। घरवालों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर सोमवार की दोपहर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन बाद राजेश्वरी की मौत से आहत उनके पति प्रमोद ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें खैरपुर के एक निजी डाक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रमोद ने कई वर्ष पहले बड़े भाई की मौत हो जाने पर उनकी पत्नी राजेश्वरी से परिवार वालों के कहने पर विवाह कर लिया था। प्रमोद से राजेश्वरी को बच्चे भी हुए और दंपती सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। बताते हैं कि रविवार की शाम घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर राजेश्वरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर प्रमोद घरवालों की मदद से पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में राजेश्वरी को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं देख रेफर कर दिया। घरवालों ने रात में ही राजेश्वरी को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया, लेकिन वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाद में पत्नी का शव लेकर गुमसुम हालत में सोमवार को सुबह प्रमोद घर पहुंचे। दोपहर को उन्होंने पत्नी का दाह संस्कार किया। बाद में परिजनों के साथ घर लौटे प्रमोद ने अपने कमरे में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद घरवालों ने उन्हें कमरे में बेसुध पड़ा देखा तो घबरा गए। परिजन उन्हें खैरपुर चौराहा के पास एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। घरवालों के अनुसार वहां उपचार से प्रमोद की हालत में सुधार हो रहा है।
सीओ इशिका सिंह के अनुसार महिला के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही और बिना पोस्टमाॅर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला के पति के जहरीला पदार्थ खाए जाने की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें