फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से नगदी मोबाइल लूट ले गए

Sat, 18 Apr 2015 08:16 PM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बंडा निवासी गल्ला व्यापारी आनंद सिंह ने बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को लगभग साढ़े पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

आनंद सिंह ने बताया कि शनिवार को वह बंडा- बिलसंडा रोड से गांव पड़री जाने वाले संपर्क मार्ग पर कुड़रा मोड़ के पास फड़ डालकर गल्ला खरीद रहा था। दोपहर डेढ़ बजे गांव पड़री किशनपुर की ओर काले रंग की पल्सर बाइक से तीन युवक उसके फड़ पर आए। तीनों ढाठा बांधे हुए थे। दो युवक उसके पास आए और तमंचा तानकर रुपये भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने फायर कर दिया और दूसरे ने उसका थैला तथा मोबाइल ठीन लिया और देवकली रोड की ओर भाग निकले। आनंद के अनुसार थैले में 5565 रुपये और लगभग सौ रुपये की रेजगारी थी। उसने थाने जाकर थाने पर लूट की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर बदमाशों का पीछा करने तक की जरूरत नहीं समझी। व्यापारी ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें