फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदगंज फीडर से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल

Tue, 14 Jun 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां रोड के पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी की लाइन पर मंगलवार को शाम कैंट एरिया के एमईएस कैंपस में एक पेड़ कहर बनकर टूट पड़ा। पेड़ की भारी डाल की चपेट में आकर लाइन तहस-नहस हो गई। नतीजे में करीब दो घंटे से अधिक समय तक आसपास के तमाम घरों की बत्ती गुल रही। क्षतिग्रस्त हुई लाइन एमईएस कैंपस के ऊपर से करीब दस साल पहले निकाली गई थी। उस वक्त लाइन के आसपास के पेड़ छोटे थे। अब इस लाइन को एमईएस के अहाते में लगे आम, जामुन, गूलर आदि के पेड़ों की डालोें ने कई जगह घेर लिया है। हवा के बहाव में मामूली तेजी आने के साथ पेड़ की डालें लाइन से टकराकर उसके लिए खतरा पैदा कर देती हैं। मंगलवार को यही हुआ। शाम करीब चार बजे हवा के झोकों से पेड़ की डालें हिलने लगीं। इसी दौरान पुराने हो चुके एक पेड़ का तना चरमराया और उसकी भरी-भरकम डाल बिजली लाइन को तोड़ती हुई नीचे आ गिरी। डाल के बोझ से तार टूटने के साथ एक पोल भी तिरछा हो गया। नतीजे में एमईएस, इमली रोड, ओसीएफ की अब्दुल हमीद पार्क के पास वाली कालोनी और गोविंदगंज क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लाइन स्टाफ की टीम को पोल ठीक करके लाइन के टूटे तार जोड़नने में करीब दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पांच घंटे बंद रहेगा हयातपुरा फीडर
बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन हयातपुरा फीडर के बंच कंडक्टर बदलने और मेंटीनेंस वर्क के कारण इस फीडर से जुड़े रोशनगंज, गौहरपुरा, भारद्वाजी आदि मोहल्लों के करीब 1200 घरों की बिजली सप्लाई बुधवार को सुबह दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक बंद रहेगी। प्रभारी अवर अभियंता शैलेंद्र पांडेय ने प्रभावित होने वाले क्षेत्र के उपभोक्ताओं से जनहित के इस कार्य के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें