रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने स्काउट-गाइड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल से पुरस्कृत होने का गौरव हासिल किया है। राज्यपाल द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने छात्रों को प्रदान किए।
प्रधानाचार्य अग्रवाल ने बताया कि कालेज के 11वीं और 12वीं के छात्र वेदांत त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी और सुखवीर सिंह ने बदायूं में हुई स्काउट-गाइड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था। इस परीक्षा में 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें उनके कॉलेज के तीन छात्र शामिल हैं। चयनित छात्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण मेें सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों को राज्यपाल राम नाइक ने विशिष्ट प्रमाण देकर सम्मानित किया है। छात्रों की सफलता पर स्कूल स्टाफ ने हर्ष जताया है।