शाहजहांपुर में जीआईसी का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में 23 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के विभिन्न कक्षों और परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता व कार्ययोजना की जानकारी ली।
कॉलेज में 94.69 लाख रुपये से रिपेयरिंग व रेनोवेशन, 76.72 लाख से सिविल वर्क, 2.70 लाख से गेट विद कैटल ट्रैप, 31.17 लाख से सीसी रोड और 30.33 लाख रुपये से इलेक्ट्रिकल कार्य कराया जा रहा है। चहारदीवारी और गेट का कार्य भी योजना में शामिल है। डीएम ने निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य अनिल गंगवार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर भी मौजूद रहे। संवाद