फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर जिले में पांच घंटे प्रवास करेंगी राज्यपाल

सार

आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने बताया कि राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे आश्रम पहुंचेंगी। विनोबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सूत यज्ञ समारोह में जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ चरखा कातेंगी। भोजन और विश्राम के बाद राज्यपाल छीतेपुर जाकर जय प्रभा कुटीर में सेवाधाम का लोकार्पण और समग्र सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गांधी एवं शास्त्री जयंती के दिन जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में पांच घंटे बिताएंगी और इस बीच छीतेपुर गांव भी जाएंगी।
विज्ञापन

आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने बताया कि राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे आश्रम पहुंचेंगी। विनोबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सूत यज्ञ समारोह में जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ चरखा कातेंगी। आश्रम परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर जनपद के कवियों द्वारा गांधी जी पर लिखित काव्य प्रवाह का विमोचन करेंगी। इस मौके पर वह ग्राम श्री संस्था की स्वावलंबन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर राज्यपाल के राजनीतिक सफर पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भोजन और विश्राम के बाद राज्यपाल छीतेपुर जाकर जय प्रभा कुटीर में सेवाधाम का लोकार्पण और समग्र सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगी। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के अनुसार राज्यपाल के कार्यक्रम को विभिन्न विभागों के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें