फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड

Wed, 11 Feb 2015 12:11 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खुटार के गांव टाह खुर्द कलां स्थित राजकीय गोसदन प्रबंध समिति की मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पर हुई बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई, इससे गोसदन की दशा में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोसदन का चार्ज पुवायां पशु अस्पताल के प्रभारी के पास होने पर सही से देखभाल नहीं हो पाने का मुद्दा उठा। तय हुआ कि चार्ज पूर्व की तरह खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी के पास रहेगा। गोसदन की भूमि ठेके पर लेकर ज्यादा भूमि कब्जाने वालों को ब्लैक लिस्टेड करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। ऐसे लोग आगे होने वाली नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे। सीवीओ और एसडीएम लालबहादुर मामले की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगे। गोसदन में लाइटें लगवाने, पशुओं के लिए हैंडपंप लगवाने, मिट्टी का भराव कराने का प्रस्ताव भी पास किया गया। गोसदन में होने वाली एक बोरिंग के 1.83 लाख के स्टीमेट को सदस्यों ने ज्यादा बताते हुए फिर से परीक्षण कराने का प्रस्ताव पास किया।
गोसदन में बंदूकधारी गार्ड रखे जाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा में तय हुआ कि एसडीएम गोसदन के भवन की जांच कर देखेंगे कि गार्ड और सीसीटीवी कैमरे में क्या उपयुक्त रहेगा। इसके बाद आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। लोगों को गोसदन से पशु दिए जाने के मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खुटार के ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, विनोवा सेवा आश्रम की विमला बहन, केके सक्सेना, गांव टाह खुर्द कलां के प्रधान जलालुद्दीन हित कई सदस्य मौजूद रहे। गोसदन के सदस्य रेशम अधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



अमर उजाला ने उठाया था मामला
पुवायां। राजकीय गोसदन की कम भूमि ठेके पर लेकर लगभग सात एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस मामले में सीवीओ और गोसदन के व्यवस्थापक ने एसडीएम को पत्र देकर पैमाइश कराने और अवैध कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन बाद में मामले को दबा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें