फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहा था पिता, हमलावर आया और सिर में मार दी गोली

Mon, 14 Aug 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी शोएब 30 को गोली मारने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। दो हमलावर बाइक पर सवार हैं, जबकि एक हमलावर सामने से आता है और तमंचे से शोएब को गोली मार देता है। 
विज्ञापन
बाइक से आए थे हमलावर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई में रविवार शाम को बाइक से आए हमलावर ने सरेराह शोएब उर्फ शब्बू (28) के सिर में गोली मार दी। शब्बू अपनी बेटी को कंधे पर बैठा घर जा रहा था, उसी वक्त हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगते ही शब्बू बच्ची समेत सड़क पर गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को फुटेज में बाइक का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल शोएब को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। देर रात उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी को चेक किया है। इसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में शोएब अपने कंधे पर बेटी को बैठाकर जाते दिख रहा है, तभी सामने से एक हमलावर आता है। वह पैंट से तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार देता है। 

ये भी पढ़ें- दहेज के दानव ने ली जान: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता...युवती ने कर ली आत्महत्या; वीडियो में रो-रोकर बयां किया दर्द
विज्ञापन

 

आगे बाइक लेकर खड़े थे दो हमलावर 

शोएब को गोली मारने के बाद हमलावर आगे खड़े अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। फुटेज में पुलिस को बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफतार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

शनिवार को ही घर लौटा था शोएब

शोएब करीब 15 साल पहले पंजाब के अमृतसर में जाकर रहने लगा था। वहां उसके पिता नफीस अहमद की मोबाइल की दुकान है। शोएब के दादा का इंतकाल होने के चलते शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ घर आया था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। मकान से चंद कदम की दूरी पर सामने से आए बाइक पर सवार हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें