जैतीपुर। खेड़ा रठ गांव में चार बंद मकानों को चोरों ने निशाने पर लेकर वहां से एक बाइक समेत हजारों का घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने गांव के ही हर्षित उर्फ नम्मू और मनफूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के संतोष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांव की उर्मिला देवी, बुधपाल और नरेश के साथ नोएडा में रहकर काम करते हैं। इस कारण गांव में उनके मकान बंद रहते हैं। गांव वापस आने पर घरों से चोरी की जानकारी हुई। चोर बाइक समेत कपड़े, बर्तन आदि सामान बटोर ले गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद