फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भरतापुर में आग लगने से पांच घरों का सामान जला

Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के गांव भरतापुर में आग से जला घर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव भरतापुर में दोपहर तीन बजे आग लगने से पांच घरों में रखा अनाज सहित घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय एक किशोरी झुलस गई और एक किशोरी के पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन

गांव भरतापुर के रामऔतार और उनके भाई रामचंद्र, नोखेलाल के घर गांव में हैं। तीनों भाइयों ने गांव के बाहर भी छप्परनुमा घर बना रखे हैं, जहां वह पशु और अनाज आदि रखते हैं। रविवार को दिन में तीन बजे अचानक आग लग जाने से तीनों भाइयों के घर चपेट में आ गए। आग लगी देख गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
इस बीच आग ने तीनों भाइयों के अलावा पड़ोस के हेतराम और रामभरोसे के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग से तीन साइकिलें, आठ क्विंटल अनाज सहित तमाम घरेलू सामान जल गया है। इस दौरान रामऔतार की पुत्री निधि झुलस गई और रामभरोसे की पुत्री आरती गिर जाने से चोटिल हो गई। आरती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

पुवायां के गांव भरतापुर में आग से जला घर। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां के गांव भरतापुर में आग से जला घर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें