आरक्षण की भी व्यवस्था
निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की गई है। कर्मियों के लिए जीरो बैलेंस बैंक खाता और पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र
मुख्य अतिथि ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा किट बांटी। श्रम विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कन्या सहायता योजना के तहत अनवर अली को 65 हजार रुपये तथा शिशु हितलाभ योजना के तहत जागीर खान और मोहम्मद यूनूस को 31-31 हजार रुपये के स्वीकृत प्रमाणपत्र दिए गए। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित कौशल और मोहम्मद हैदर के अभिभावकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
गीत विवाद के बीच वित्त मंत्री ने सपा प्रमुख पर बोला हमला
वीडियो और गीत को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वह गाना ही गाएंगे। उनके पास कुछ नहीं है। उन्हें पता चल गया कि सत्ता नहीं मिलने वाले हैं। जिस प्रकार का आचरण कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उससे यह साफ जाहिर है कि उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी।
गांधी भवन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 21 राज्यों में भाजपा या उनके सहयोगी दल सत्ता में हैं। आजादी के बाद से इतने बड़े पैमाने पर परिवर्तन भाजपा व कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए पूरा दिन समर्पित है। सीएम ने हर क्षेत्र में सुधार के कदम उठाएंगे हैं। आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा।