पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद लटका ट्रक। संवाद
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर पुवायां के गांव गुटैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गोमती नदी के पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी की ओर लटक गया।
शनिवार रात हुए हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर बाएं ओर से दाहिनी ओर रेलिंग से जा टकराया। ट्रक जिस स्थान पर रेलिंग से टकराया, वहां नदी में गहरा कुंड है। ट्रक कुंड में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा ट्रक के अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर आते समय सामने से कोई वाहन आ रहा होता, तब भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से रोड के किनारे खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद