फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीत महिला आरक्षी पुष्पा चाहर बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट

विज्ञापन
महिला आरक्षी पुष्पा चाहर को सम्मानित करते एसपी एस. आनंद। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में महिला पुलिसकर्मी पुष्पा चाहर ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने शुक्रवार को महिला आरक्षी को ट्रैक सूट, रनिंग शूज, स्पाइक्स, रनिंग किट और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना संजय नगर क्षेत्र में जागृति विहार निवासी वीरेंद्र सिंह चाहर की बेटी पुष्पा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला आरक्षी पुष्पा ने जनपद मुरादाबाद में आयोजित 70वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2022 की दौड़ कैटेगरी में शाहजहांपुर की ओर से प्रतिभाग किया था। पुष्पा ने 400 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में सिल्वर हासिल किया।
इसके अलावा चार गुणा 400 मीटर में गोल्ड जीता। महज चार मिनट 36 सेकंड में दौड़ पूरी कर पुष्पा ने बरेली जोन टीम का रिकार्ड बनाया है। चार गुणा 100 मीटर की दौड़ में पुष्पा ने सिल्वर मेडल जीता है। पुष्पा की उपलब्धि पर पुलिस महकमा गदगद है। एसपी एस. आनंद ने शुक्रवार को पुष्पा को बधाई दी और सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें