पुवायां मार्ग स्थित लक्ष्य इंस्टीट्यूट में यूपीटीयू की प्रथम चरण की
काउंसिलिंग के चौथे दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज
कराकर शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया।
शुक्रवार को 15001 से 40 हजार तक की रैंक वाले विद्यार्थियों के अभिलेखों का वेरीफिकेशन किया गया। पहले दो दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में खासी रौनक रही। काउंसिलिंग के डिप्टी डायरेक्टर पद्म प्रकाश अग्रवाल और एडीशनल डायरेक्टर अनुभव गोयल को अतिरिक्त काउंटर लगवाने पड़े। स्टाफ के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं की परेशानी को समझकर उन्हें तत्काल दूर किया और काउंसिलिंग में सहायता की। व्यवस्था में विवेक शर्मा, आशीष त्रिवेदी, विकास दीक्षित, मनीष कनवाल, सुमित सिंह, राजेश सक्सेना, संतोष कुमार, शिवम शुक्ला, सुमित किशोर, माधवी गुप्ता, प्रीति आदि का योगदान रहा।