शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार को जीएफ कॉलेज में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य, अनुशासन और मेहनत जरूरी है।
एसपी ने विद्यार्थियों की तैयारियों और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच बनाए रखने, अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने और कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न एसपी के सामने रखे।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और अपने अनुभव साझा किए। साथ ही आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।