फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कन्याओं ने मां कात्यायनी की उपासना कर मांगा मनचाहा वर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नवरात्र के छठें दिन संकट मोचन मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते श्रद्घालु
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र का सोमवार को छठा दिन रहा। इसमें मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी की उपासना की गई।
विज्ञापन

मां दुर्गा के इस स्वरूप का अवतार कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में हुआ था, इसलिए इन्हें माता कात्यायनी कहा जाता है। पुराणों में कहा गया है कि मां कात्यायनी की पूजा विवाह संबंधी सभी मामलों के लिए अचूक मानी गई है। अगर कोई कुंवारी लड़की इनकी पूजा करती है तो उसको मनचाहा वर मिलता है। धर्म शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त नवरात्रि के छठे दिन मां की पूजा करता है तो मां के आशीर्वाद से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा ध्यान में रखकर भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। घरों व मंदिरों में अज्ञारी डालने के साथ दुर्गा सप्तशती व चालीसा का पाठ किया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। देवी के दर्शन को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें