फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित मिशन श​क्ति जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पार्टनर फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एंड चिल्ड्रन थीम पर डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 0.5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने शासन से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप, वन स्टाप सेंटर के विषय में जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच, बैड टच के विषय में जानकारी देने के साथ कौशल विकास व खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा ने टोल फ्री नंबर 181, 1098, 1090, 112, 108, 1076 आदि की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य राखी मिश्रा, शिक्षक अर्चना सक्सेना, ऋतु अरोड़ा, प्रज्ञा सिंह, मंजरी यादव आदि स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें