जलालाबाद के सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत : शिक्षक
जलालाबाद। आय आधारित योग्यता परीक्षा की तैयारी को लेकर नगर के सेठ सियाराम इंटर कालेज में विभिन्न केंद्रों से आए बच्चों ने मॉक टेस्ट दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी की देखरेख में हुए मॉक टेस्ट में 204 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। टेस्ट के बाद बीईओ ने बच्चों को परीक्षा में सफलता के लिए विभिन्न टिप्स दिए। इस दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह, मदन गोपाल कटियार, सैयद तौकीर अली, रेनू पाठक, राहुल सिंह, प्रमोद कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद