फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं ने कोचिंग जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर अश्लील शब्द कहे जाने के बाद पुलिस के कार्रवाई न करने से डरी छात्राओं ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। उधर दूसरे पक्ष ने भी छात्राओं के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री और भतीजी गांव में ही काेचिंग के लिए जाती हैं। एक छात्र ने दोनों को रास्ते में रोक लिया और अश्लील बातें करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी। छात्राओं ने शिक्षक को बताया तो उसने आरोपी छात्र को कोचिंग से भगा दिया। आरोप है कि इससे नाराज छात्र ने कोचिंग से घर जा रही पुत्री और भतीजी को रास्ते में रोक लिया और धमकी दी। भतीजी को आरोपी ने धक्का देकर गिरा भी दिया, जिससे उसे चोट भी आई।
जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उसके परिजनों ने भी गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से परेशान पुत्री और भतीजी ने कोचिंग जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें