फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरिअर के प्रति सजग रहकर शिक्षा ग्रहण करें छात्राएं : एसडीएम

विज्ञापन
जीजीआईसी पुवायां में छात्राओं से बातचीत करतीं एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को कॅरिअर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम चित्रा निर्वाल ने प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर के प्रति सजग रहकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी।
विज्ञापन

तुषिता राठौर ने एमबीबीएस, बीएएमएस, बी फार्म, डीफार्मा आदि कोर्सों के बारे में जानकारी दी और बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानाचार्य रश्मि राठौर ने शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार और कोर्स की जानकारी दी। सीलू सिंह और संगीता ने लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं के बारे में बताया।
पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने भौतिक विज्ञान को रुचिकर बताते हुए टिप्स दिए। नगर पालिका पुवायां की ईओ कल्पना शर्मा, नवजोत सिंह, अंग्रेज सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ने भी छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी। संचालन अंग्रेज सिंह और संगीता ने किया। आयोजन में मीरा, स्वेता, सुरभि, सरोजनी, जितेंद्र सहित कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें