भावलखेड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगे झूले। संवाद
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की फिटनेस अच्छी करने के लिए ओपन जिम की सौगात दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिकाओं का संचालन होता है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक स्कूल में ओपन जिम बनाने के निर्देश दिए थे, ताकि छात्राएं पढ़ाई के साथ व्यायाम और फिटनेस उपकरणों का प्रयोग कर सेहतमंद बन सकें। इसके बाद विभाग ने स्कूलों में सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया। स्कूलों में व्यायाम करने के लिए कई तरह की मशीनें लगाई हैं। शारीरिक व खेल शिक्षिकाएं बेटियों को रोजाना व्यायाम कराती हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि बा विद्यालयों में पढ़ाई के साथ ही अन्य सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समुचित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
मशीन से बनतीं रोटियां
-जनपद के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रसाेइया हाथ से भोजन नहीं बनाती हैं, बल्कि मशीन से रोटियां बनाई जाती हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कटरा-खुदागंज, पुवायां, ददरौल, जलालाबाद समेत सात स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्कूलों में सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। संवाद