फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से छात्राएं परेशान: स्कूल के गेट पर शोहदे ने की छात्राओं से छेड़छाड़, पीछा कर पर्चा फेंका

Tue, 27 Sep 2022 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर)

सार

छेड़छाड़ की शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं चेत रही है। सोमवार को एक शोहदा छात्राओं का काफी दूर तक पीछा करता चला गया और पर्चा फेंका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिरहर में स्कूल के गेट पर छेड़छाड़ की कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं चेती, जिसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को एक शोहदा छात्राओं का काफी दूर तक पीछा करता चला गया और पर्चा फेंका। घबराई छात्राओं ने परिजनों को बताया तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शोहदों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के गांव से नगर के आरबीएम इंटर कॉलेज में पढ़ने जाने वाली पांच-छह छात्राओं ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह से गुरगवां कॉलोनी का एक लड़का उनका पीछा करता है। रास्ते में छींटाकशी करता है। आरोप है कि सोमवार को वह लड़का उन लोगों का फिर पीछा करने लगा। उन पर एक पर्चा फेंका। जब छात्राओं के परिजनों को इसका पता चला तो वे लड़के के घर पहुंचे।

शिकायत पर आरोपी के घरवालों ने कह दिया कि उनका बेटा उनके वश में नहीं है। सूचना पर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर वापस कर दिया। कुछ समय पहले स्कूल के प्रबंधक लाल प्रभात चंद्र और प्रधानाचार्य रत्नेश जायसवाल ने थाने में पत्र देकर स्कूल गेट पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। पुलिस ने कुछ समय तक तो निगरानी की मगर बाद में सुस्त पड़ने से शोहदों के हौसले बुलंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें