गुरुनानक पाठशाला में आत्मरक्षा के गुर सीखते हुए छात्राएं। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति 0.5 अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से गुरुनानक कन्या पाठशाला में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने छात्राओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुर सीखे। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ग्रैंडमास्टर डॉ. पुनीत मनीषी ने मार्शल आर्ट्स, कराटे आदि सभी तरह की आत्मसुरक्षा की तकनीक के विषय में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरमीत कौर, लक्ष्मी मिश्रा, पूनम आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद