शाहजहांपुर। जम्मूतवी से बनारस जा रही 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में मुरादाबाद से निकलने के बाद एक बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
बच्ची के पिता ज्ञान प्रकाश ने ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। डॉ.राजेंद्र माथुर ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार होने पर ट्रेन से रवाना कर दिया गया। संवाद