फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका: बोली- शादी करने आई हूं, युवक के घरवाले हैरान; प्यार के लिए छोड़ दिया परिवार

Wed, 09 Aug 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां क्षेत्र में युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। इस पर युवती मंगलवार प्रेमी के घर पहुंच गई। जब उसके घरवाले पहुंचे तो उसने साफ कह दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में युवती शादी के लिए अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों की भीड़ लग गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। जब वह नहीं मानी तो घरवालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर चली गई।

विज्ञापन


एक गांव की युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी। इस पर उन्होंने युवक के घर शिकायत कर कार्रवाई की चेतावनी दी और युवती पर भी सख्ती कर दी। 

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन


मंगलवार सुबह युवती मौका पाकर प्रेमी के घर जा पहुंची। पहले तो युवक के परिजनों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया लेकिन काफी देर बाद भी युवती घर नहीं गई और युवक के परिजनों से कहा कि वह शादी के लिए आई है, तो युवक के घरवाले परेशान हो गए। युवक भी प्रेमिका से शादी करने की बात कहने लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

नहीं मानी घरवालों की बात 

जानकारी पाकर युवती के परिजन भी युवक के घर पहुंचे और युवती से घर चलने को कहा, लेकिन युवती ने घर जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मामले की जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें- प्रेमिका संग कमरे में था पति: पत्नी ने जासूस बनकर पकड़ा, शर्म से झुक गईं आंखें; दो साल से बोल रहा था ये झूठ

थाने में कई घंटे पंचायत चलने के बाद युवती के परिजनों ने कह दिया कि उन्हें लड़की से अब कोई मतलब नहीं है। इसके बाद युवती प्रेमी के घर चली गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामला थाने आया था। दोनों पक्षों की सहमति बन गई। युवती अपने प्रेमी के घर गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें