फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पीटा, युवती ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 06 Aug 2026 04:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। यह देख प्रेमिका फंदे से लटक गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर प्रेमिका से मिलने शाहजहांपुर पहुंचे युवक की युवती के परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। मामले में युवती के पिता समेत तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


मामला मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी 27 वर्षीय युवक की बहन की शादी गांव में हुई है। बहन के घर आने-जाने के दौरान युवक की गांव की 22 वर्षीय युवती से पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे और शादी करने का फैसला कर चुके थे।

बुधवार रात युवक बस से बरेली होते हुए कटरा पहुंचा। वहां से एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा और सीधे प्रेमिका के घर चला गया। वह रातभर वहीं रुका। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवती के चचेरे भाई ने उसे बाथरूम जाते देख लिया। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवती का चल रहा उपचार 
प्रेमी के साथ मारपीट होते देख युवती कमरे में चली गई और रस्सी से फंदा लगाकर कुंडे से लटक गई। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि युवक और युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें