फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BJP पार्षद के पति से तंग आकर युवती ने लगाई आग, वहीं खड़ा भाई बनाता रहा वीडियो, दिल दहलाने वाला मंजर वायरल

Sun, 14 May 2023 04:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

पीड़ित पक्ष ने नवनिर्वाचित पार्षद प्रतीक्षा के पति पवन गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता सुंदरलाल यादव व पवन के बीच कुएं की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
आग लगाने से ऐन पहले युवती के पास खड़ा भाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी सुंदरलाल की 30 वर्षीय बेटी सरोज यादव ने रविवार को अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जबकि उसका भाई संजीव पास में खड़ा वीडियो बना रहा था। पीड़ित पक्ष ने नवनिर्वाचित पार्षद प्रतीक्षा के पति पवन गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सुंदरलाल यादव व पवन के बीच कुएं की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार को कुएं में पूजा करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। वहीं घर के बाहर सरोज ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। 
विज्ञापन

आग की लपटों से घिरने के बाद उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें सरोज यादव आग लगा रही, जबकि उसका भाई संजीव वीडियो बना रहा है। सरोज यादव को लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें