तिलहर। कुआडांडा गांव में मंगलवार को दोपहर सुखलाल की आठ वर्षीय पुत्री परी खेलते-खेलते रसोई में चली गई। वहां रखी कड़ाही का गर्म तेल उसके ऊपर गिर जाने से वह झुलस गई।
हादसे के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सीएचसी अधीक्षक ओमेंद्र राठौर के अनुसार, बालिका की हालत खतरे से बाहर है, इसलिए उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। संवाद