बाइक से मंगलवार दोपहर 11.30 बजे बंथरा जा रहे दंपति को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी मटरूलाल अपनी 24 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के साथ बाइक से गांव बंथरा जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दुर्घटना में अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मटरू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अनीता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है जबकि मटरू को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
साइकिल सवार दंपति को कार ने रौंदा
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद रोड पर गांव दोषपुर नागर की पुलिया के समीप साइकिल पर बाजार से घर लौटे रहे दंपति को एक कार ने रौंद दिया। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव बड़ागांव परतापुर निवासी रामविलास सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे पत्नी रामसुखी के साथ साइकिल पर गांव गूजरपुर की बाजार से खरीददारी करके अपने घर लौट रहे थे। फर्रुखाबाद रोड पर गांव दोषपुर नागर की पुलिया पर सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामविलास व उसकी पत्नी गंभीर रूप सेे घायल होे गऐ। घायल दंपत्ति कोे जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक फर्रुखाबाद की ओर दौड़ा ले गया।