फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड में करंट आने से बालिका की जान गई

Fri, 23 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात की आशंका में टीनशेड के नीचे सो रहे घुमंतू परिवार की एक 11 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर जलालाबाद कोलाघाट चले गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी।
विज्ञापन

घुमंतू जाति के प्रकाश चंद्र अपने परिवार के साथ नगर के मोहल्ला रामनगर कालोनी में कई दिनों से डेरा डाल रखा है। बुधवार रात खुले आसमान के नीचे सो रहे परिवार के लोगों को बरसात की आशंका हुई तो वह पड़ोस में ही मैरिज हॉल के पास पड़ी टीनशेड के नीचे परिवार के साथ ले गया। वहीं लगा बिजली का खंभा टीन शेड को छू रहा था। देर रात में लाइट आई तो खंभे के साथ करंट टीन शेड में भी उतर आया। तड़के आंख खुलने पर प्रकाश चंद्र की 11 वर्षीय पुत्री कंचन उठी और टीनशेड को रोकने के लिए जमीन में लगे लोहे के एंगल को जैसे ही पकड़ा, तभी उसको करंट लग गया। झटके के साथ दूर गिरी और उसकी चीख निकल गई, तभी प्रकाश व उसके परिवार के लोगों की आंख खुल र्गई, तो देखा कि कंचन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। घर वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव जलालाबाद के कोलाघाट स्थित घर ले गए। जलालाबाद कोलाघाट में यह परिवार काफी समय से रह रहा है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें