तिलहर। मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी शालिनी सोमवार दोपहर घर में पंखा चालू करते समय करंट लगने से बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। युवती कमरे में बिजली की चटकनी से पंखा चालू कर रही थी, तभी उसे करंट लग गया। संवाद