शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को 25 मामलों की सुनवाई हुई। काउंसलरों की समझाइश और आपसी सहमति से चार दंपतियों के बीच सुलह हो गई। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि दंपतियों के बीच घरेलू विवाद, मारपीट और नशे की लत को लेकर अनबन थी। सभी जोड़े एक-दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद उन्हें हंसी-खुशी घर विदा किया गया। संवाद