फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में सबको भुलाया: गोद भराई की रस्म से पहले प्रेमी संग चली गई युवती, छोटी बहन को भी उसके लवर के साथ भगाया

Mon, 20 Mar 2023 10:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

लड़कियों के पिता ने कहा कि वह बड़ी बेटी की गोद भराई की रस्म की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों बेटियां घर से गायब हो गईं। वहीं, दोनों बेटियां जिन युवकों के साथ गईं थीं, वे उनसे शादी करने को तैयार हैं। उधर, युवकों के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोद भराई की रस्म से एक दिन पहले ही एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसने अपनी छोटी नाबालिग बहन को भी उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन पिता ने उन्हें घर ले जाने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को फिर से उनके प्रेमियों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का खुटार के एक मोहल्ले के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती की 16 वर्षीय बहन का भी उसके प्रेमी के चचेरे भाई से प्रेमप्रसंग चल रहा है। जानकारी होने पर युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। सोमवार को बड़ी बहन की गोद भराई की रस्म होनी थी, लेकिन रविवार रात दोनों बहनें घर से गायब हो गईं। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों को उनके प्रेमियों के साथ पकड़ लिया।

जानकारी पाकर युवती और युवकों के परिजन भी थाने पहुंच गए। लड़कियों के पिता ने कहा कि वह बड़ी बेटी की गोद भराई की रस्म की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों बेटियां घर से गायब हो गईं। दोनों बेटियां जिन युवकों के साथ गईं थीं, वे उनसे शादी करने को तैयार हैं। उधर, युवकों के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। कई घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही। कोई हल न निकलने पर पिता ने बेटियों को अपने घर ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें प्रेमी युवकों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सगी बहनों में छोटी लड़की की आयु 16 वर्ष है। पुलिस भी इस बात को मान रही है, लेकिन इसके बाद भी उसे ले जाने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दोनों युवकों और युवतियों को थाने लाई थी। एक लड़की नाबालिग है। पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें