फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

विज्ञापन
लालता देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी रमेश की 19 वर्षीय बेटी ललिता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने फंदे से लटककर जान दी है।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, ललिता की किसी बात को लेकर मां से अनबन हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात करीब आठ बजे वह कमरे में चली गई। कमरे में चुनरी के फंदे से ललिता को लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललिता ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें