जैतीपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव जगतियापुर निवासी जितेंद्र सिंह की नौ वर्षीय बेटी वैष्णवी की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगाया है।
वैष्णवी की कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उनके परिजन उसे लेकर गांव के झोलाछाप के पास दवा दिलाने के लिए ले गए। झोलाछाप ने बच्ची की स्थिति गंभीर होने की बात कहते हुए इंजेक्शन लगा दिया। उसके 25 मिनट के बाद ही वैष्णवी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, झोलाछाप के पास जाने पर उसने धोखे से ज्यादा क्षमता का इंजेक्शन लगाने की बात बताई है। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। तब आरोपी दुकान बंद कर भाग गया। तिलहर के सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद