फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा से गिरकर बच्ची की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखती मृतका की  मां सोनी देवी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुटार। गांव मुरादपुर निविया खेड़ा निवासी नौ वर्षीय वंदना की ई-रिक्शा से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मृतका की मां सोनी देवी ने बताया कि वह रविवार शाम चार बजे जानवरों के लिए घास काटने खेत पर गईं थीं। घर न पहुंचने पर बेटी वंदना, शिवांशी और नंदिनी उन्हें ढूंढने निकल पड़ीं। नरौठा हंसराम की ओर से आ रहे चालक ने तीनों बहनों व उनकी सहेली को ई-रिक्शा पर बैठा लिया। चालक जैसे ही रामभरोसे के दरवाजे पर पहुंचा। तभी वंदना चिल्लाते हुए ई-रिक्शा रोकने के लिए कहने लगी।
आरोप है कि इस पर चालक ने ई-रिक्शा तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। जिस कारण वंदना ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसका सिर फट गया। अस्पताल ले जाने से पूर्व उसकी मौत हो गई। चालक ई-रिक्शा को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां सोनी देवी ने बताया कि पति रामभरोसे जौनपुर जिले में मजदूरी करने गए हैं। वह बच्चों के साथ रहती है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि ई-रिक्शा चालक भाग गया है। उसकी पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें