फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तरावीह में कुरान सुनाने वाले हाफिज को दिए उपहार

विज्ञापन
बड़ी म​स्जिद में हाफिज इकराम को उपहार देते कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला खलील गर्बी स्थित बड़ी मस्जिद में 24वीं तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हो गया। कुरान सुनाने वाले हाफिज इकराम को उपहार दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर एयूएफ काजी बोर्ड के शहर काजी व बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जाहिद अंसारी ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि एक मोमिन मुसलमान को परहेजगारी की जिंदगी गुजारना चाहिए। जिंदगी का जो दिन नसीब हो जाए, उसको गनीमत जान कर अच्छे काम कर लें।

हाफिज रजी ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान तरक्की की बुलंदियां तय नहीं कर सकता। कमेटी के सदर डॉ. इरशाद हुसैन ने मस्जिद में तरावीह नमाज में कुरान पढ़ाने वाले हाफिज इकराम को तोहफे देकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज कासिम ने मुल्क व कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम में अनीस खां, अफवान यार खां, अब्दुल रऊफ खां, हाफिज फैजान, हसनैन नवाब, जावेद, अकील अत्तारी, दिलशाद हुसैन, शकील, जाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें