जीआईसी के खेल मैदान से एक्सपोजर विजिट की बस को हरी झंडी दिखाते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत:
शाहजहांपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा नौ से 12 तक के 40 छात्र एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हो गए। जीआईसी खेल मैदान से बस को डीआईओएस हरिवंश कुमार व प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि भ्रमण के अंतर्गत छात्र विद्यालय के शिक्षक प्रेमशंकर सक्सेना व महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पंडित गोविंदवल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर का भ्रमण कर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि करेंगे। छात्रों को भ्रमण कर पर रवाना करने से पहले डीआईओएस ने सभी को ट्रैक सूट व दैनिक उपयोग की किट प्रदान की। संवाद