फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जीएफ कॉलेज में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक

Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा और काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले सेमिनार का विषय वन्यजीव, पर्यावरण और जैव विविधता का जैविक पतन निर्धारित किया गया है। सेमिनार में देशभर के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद् और शोधकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार में मुख्य विषय के अंतर्गत पांच उप विषय भी निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर शोधकर्ताओं को शोधपत्रों का वाचन करना होगा। शोधपत्रों के वाचन के साथ ही पोस्टर प्रजेंटेशन भी किया जाएगा। शोधपत्र वाचन के लिए महाविद्यालय में तीन सभागारों में प्रोजेक्टर लगा दिए गए हैं, जहां उनका वाचन होगा। प्राचार्य ने बताया कि जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 
सेमिनार में नई दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के विद्वान वैज्ञानिकों ने शोधपत्रों के सारांश भेजे हैं। इनके अलावा सऊदी अरब, चीन, टर्की, इरीट्रिया आदि देशों के वैज्ञानिकों ने भी शोधपत्रों के सारांश भेजेे हैं। संयोजक प्राचार्य नेेेे बताया कि सेमिनार के लिए कुल 300 शोधपत्र प्राप्त हुए, जिसमें गुणवत्ता के आधार पर 276 शोधपत्रों को स्वीकार करते हुए जनरल में स्थान दिया गया है। जनरल का विमोचन मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन करेंगे। 
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. जमील अहमद ने बताया कि यह सेमिनार पर्यावरण प्रेेमियों, युवा शोधकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, वन्य जीवप्रेमियों आदि के लिए उपयोगी होगा। सेमिनार का शुभारंभ 19 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे होगा। सेमिनार में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एचएसए याहिया, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद सिराजुद्दीन, बीबीएयू लखनऊ के डॉ. वी. इलांगोवन, इंदिरा गांधी ओपेन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की प्रोफेसर नीरा कपूर, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ की डॉ. नाजिया तरन्नुम आदि विद्वानों को आमंत्रित किया गया है, जिनके दोनों दिन व्याख्यान होंगे। प्रेसवार्ता में डॉ. अरशद अली, डॉ. मोहसिन अली, डॉ. फैयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें