फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग में गूंजे गीत-गजल

Mon, 07 Dec 2015 11:02 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग में एमए पूर्वार्द्ध के छात्र-छात्राओं का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्वार्द्ध  और उत्तरार्द्ध के विद्यार्थियों ने गीत, गजल, कविताएं, चुटकुले आदि सुनाकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में हुए समारोह का शुभारंभ अजमी ने तिलावते कुरआन के पाठ और उम्मे कुलसुम, तबस्सुम, निदा, समरीन ने दुआ पढ़कर किया। इसी कड़ी में स्वर्णिमा श्रीवास्तव, कंचन, नीलम देवी, आकांक्षा शर्मा आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पंकज, अरुण, पवन, रवींद्र, अखिलेश, शैलेंद्र, सचिन देव, गुलशन, अरशी, फारिया, निदा, शालिनी, कीर्ति, कंचन, सलीम आदि ने गीत, गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। पूनम, अफरोज, कंचनलता, विपिन, विकास, आशु आदि ने चुटकुले सुनाकर सभी लोटपोट किया।
समापन पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा की सफलता इस बात में निहित है कि उसे अमली तौर पर जीवन में उतारा जाए। आज समाज जिस दौर से गुजर रहा है, ऐसे हालात में सभी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, हमें उन जिम्मेदारियों को सावधानीपूर्वक निभाना चाहिए। इस दौरान प्राचार्य ने शासन की नीतियों को समझाते हुए सभी छात्र-छात्राओं से कक्षाओं में उपस्थिति नियमित करने को कहा। बताया: शासन ने प्रत्येक माह विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन देने के निर्देश दिए हैं, इस व्यवस्था से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है, लिहाजा विद्यार्थी नियमित रूप से कॉलेज आना सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

प्रशांत मिश्रा और आकांक्षा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. फैयाज अहमद ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. राकेश वाजपेयी, डॉ. मोहम्मद साजिद खान, डॉ. मोहम्मद अरशद खान, डॉ. दरख्शां बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें