फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रही हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग

Fri, 15 Jan 2016 11:11 PM IST
मीरानपुर कटरा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग की रेल पटरी की मरम्मत किए जाने की वजह से शुक्रवार को रेलवे फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहा। वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया।
विज्ञापन

बता दें कि हुलास नगरा रेलवे फाटक पर डाउन लाइन की पटरी में फैक्चर आ जाने की वजह से यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को खतरा उत्पन्न हो गया था। शुक्रवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीके वर्मा की देखरेख में सुबह करीब 10 बजे से रेल पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, जो शाम लगभग पांच बजे तक चलता रहा। इसके चलते फाटक से वाहनों की आवाजाही ठप रही। पुलिस ने बरेली जाने वाले वाहनों को कसरक होकर पास कराया। साथ ही बरेली की ओर से आने वाले वाहन जैतीपुर होकर गुजारे गए। दिन भर फाटक बंद रहने दोनों मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को पास कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें