फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा कराएं स्मार्ट रोड का निर्माण : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को सुभाष नगर से नगरिया मोड़ को जोड़ने वाली स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त करते हुए समय सीमा में सड़क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा 13 करोड़ 56 लाख 64 हजार रुपये से सुभाष नगर से नगरिया मोड़ तक स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। दिसंबर 2022 तक सड़क का निर्माण पूरा किया जाना है। हालांकि निर्माण की गति देखकर समय सीमा में सड़क का बनना मुश्किल लग रहा है। रविवार को जितिन प्रसाद स्मार्ट रोड के निर्माण की समीक्षा करने पहुंच गए। उन्होंने गतिमान निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाली पुलिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से साफ कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। समय से काम पूरा करें। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कौशल मिश्र, विनीत मिश्र, विश्वदीप अवस्थी आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें