फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में शामिल कराएं शहर की कालोनियां

Fri, 07 Aug 2015 08:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला कांग्रेस कमेटी और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल शुक्रवार को एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय से मिला। कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन देेकर पंचायत चुनाव के मद्देनजर शहर की साउथ सिटी, आवास विकास आदि नव विकसित कॉलोनियों को नजदीकी लालपुर ग्राम पंचायत में शामिल कराए जाने की मांग की। एडीएम ने इस बावत एडीओ पंचायत और क्षेत्र के बीएलओ से बात करके उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनूप वर्मा ने एडीएम को बताया कि बरेली मोड़ पर साउथ सिटी, आवास विकास, गीतापुरम्, गोविंद कुंज, गार्डेन इस्टेट आदि कई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। साउथ सिटी और आवास विकास कॉलोनी में विगत 10-12 वर्ष से सैकड़ों परिवार निवास कर रहे हैं, जिनके अभी तक वोट नहीं बने हैं। न ही उपरोक्त कॉलोनियां अभी तक नगरपालिका परिषद में शामिल की गई हैं।
खास यह है कि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाचव से पहले भी कांग्रेस नेता वर्मा तत्कालीन डीएम से यह मांग कर चुके हैं। तत्कालीन एडीएम प्रशासन द्वारा इस बावत डीपीआरओ को जारी पत्र संलग्न करते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त कॉलोनियां ग्राम पंचायत लालपुर और गांव मढ़ा की आराजी में विकसित हुई हैं। इसलिए जनहित में उपरोक्त कॉलोनियों के निवासियों को संबंधित ग्राम पंचायतों में शामिल करके मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज कराए जाएं। शिष्टमंडल में रवि कैथवार, हिमांशु रस्तोगी, मीना, नंदिता, शेखर त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें