फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा का प्लांट लगवाकर अनुदान भी पाएं : एमएलसी

Sat, 27 Jul 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएम सूर्य घर बिजली योजना की बैठक पुवायां में एमएलसी सुधीर गुप्ता के आवास पर हुई। इसमें लोगाें को योजना के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का जनपद में 20 हजार घरों को रोशन करने का लक्ष्य मिला है। सौर ऊर्जा का प्लांट लगवाने के लिए लोग आवेदन करें। इसमें अनुदान भी मिलेगा।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी रामआधार रावत ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्युत निगम के स्तर से प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि एक किलोवॉट पर केंद्र व प्रदेश सरकार से 45 हजार व दो किलोवॉट पर 90 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। प्रति किलोवाॅट प्लांट की अनुमानित लागत 60 हजार रुपये होगी। बैठक में अवर अभियंता रामअवतार सिंह, एसडीओ जगदीश सिंह, हरिओम सिंह, संजीव कुमार, धीरज शर्मा, रामनारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें