फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह सीडीपीओ का वेतन रोका, छह पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 27 Jul 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड की जून की रिपोर्ट में जनपद की प्रगति खराब होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खराब प्रगति वाली परियोजनाओं के लिए मदनापुर, जैतीपुर, पुवायां, निगोही, ददरौल एवं खुटार के प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की जिला पोषण समिति/जिला टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने बताया कि संभव अभियान 4.0 (पोषण संवर्धन की ओर एक कदम) जून 24 से सितंबर तक मनाया जा रहा है। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की प्रगति का अनुश्रवण भी शासन स्तर से किया जा रहा है।
डीएम ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को केंद्रों का निर्माण तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने तैनाती स्थल पर निवास करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें