फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा

Wed, 21 Feb 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां तहसील में किसानों के पंजीकरण के लिए बैठी टीम। स्रोत। विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गेहूं खरीद की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही हैं। 194 केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा हो गया है। पांच नए केंद्रों के लिए प्रस्ताव आए हैं। इन पर प्रशासन की ओर से विचार किया जा रहा है। पहले एक मार्च से गेहूं खरीद होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब तक शासन की ओर से निर्देश नहीं आए हैं। विभागीय लोगों के मुताबिक 15 मार्च तक हर हाल में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों का आवंटन
यूपीपीसीएफ- 49, यूपीपीसीयू- 44, यूपीएसएस- 39, आरएफसी- 34, एफसीआई- 20, नैफेड- 5, मंडी परिषद-3
-
केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा हो गया है। पांच केंद्रों के आए नए आवेदनों की रिपोर्ट भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलने पर उनको भी शामिल कर लिया जाएगा। शासन की ओर से अभी केंद्र शुरू करने के निर्देश नहीं आए हैं। संभावना है कि 15 मार्च तक खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश मोहन पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें