फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केरूगंज से जेल रोड तक बनेगी सड़क

Wed, 21 Feb 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
केरुगंज से अंटा रोड पर निर्माणाधीन सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केरूगंज से जेल रोड पर सीवर लाइन का काम पूरा हो गया। इसके बाद जल निगम ने पीडब्ल्यूडी को सड़क सौंपी दी। पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही लोगों को गड्ढों से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

केरूगंज से अंटा रोड पर करीब एक साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था, जिसकी वजह से सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई थी। वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। शहरवासियों को राहत मिलेगी। इससे पहले राजघाट चौकी से लेकर केरूगंज तक सड़क निर्माण हो चुका है। खिरनीबाग तक रोड का निर्माण किया जाएगा। रोड निर्माण का कार्य रात में चल रहा है। केरूगंज से पूर्व मंत्री कृष्णाराज के निवास तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। खिरनीबाग चौराहा तक पहले चरण में पूरा किया जाएगा। जिन सड़कों पर सीवर लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा। वहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें