फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
चंचल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार को 13 केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र कठिन तो कुछ ने सरल बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार, सामान्य ज्ञान, साहित्य के सवालों ने थोड़ा उलझाया। पहली पाली में 991 व द्वितीय पाली में 963 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर रविवार की रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। सोमवार को बरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बदायूं के परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे से केंद्र में प्रवेश दिया गया। तलाशी और बायोमीट्रिक के बाद दस बजे प्रथम पाली में परीक्षा प्रारंभ हुई।
दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर निकले अधिकतर अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए। वहीं, कुछ ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। इसी तरह दूसरी पाली में भी परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा। गणित के प्रश्न काफी सरल रहे। अनुपात, साधारण ब्याज, प्रतिशत, मान ज्ञात करना आदि प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन

रीजनिंग के प्रश्न भी औसत स्तर के थे। बस सामान्य ज्ञान के सवालों ने थोड़ा उलझाया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।

इतने रहे गैरहाजिर
-पहली पाली में पंजीकृत 5424 परीक्षार्थियों में 4433 परीक्षा देने पहुंचे। 991 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 5424 में 4461 उपस्थित व 963 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


बेसिक के सवाल काफी कठिन आए। 50 प्रतिशत उत्तीर्ण होने की उम्मीद है। जितना पढ़ा था, उसमें से कुछ नहीं आया है।
- मुस्कान, बरेली

सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन लगे। बाकी पेपर तो काफी जल्दी हल कर दिया था। गणित के सवाल भी ज्यादा कठिन नहीं थे। आसानी से उत्तीर्ण हो जाएंगे।
- नैमिष पाल, अभ्यर्थी


पेपर काफी आसान था। गणित और हिंदी के सवाल भी काफी बेहतर आए। उम्मीद से ज्यादा सरल प्रश्न आए। नौकरी लगने की उम्मीद जगी है।
-अभय प्रताप सिंह, लखीमपुर
-
हमारा प्रश्नपत्र काफी अच्छा हुआ है। परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। उसी के हिसाब से प्रश्नपत्र भी आया है। अधिकतर पढ़े हुए सवाल आए।
- चंचल, बदायूं

चंचल। संवाद

चंचल। संवाद

चंचल। संवाद

चंचल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें