जल्द निर्माण कराने की मांग
विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की कि जब सड़क निर्माण के लिए खड़ंजा स्वीकृत हो चुका है तो काम में देरी न की जाए। स्वीकृत कार्य जल्द शुरू कराकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। कॉलेज प्रबंधन ने भी डीएम से संबंधित विभाग को तत्काल सड़क निर्माण कराने के निर्देश देने की मांग की है।
ददरौल ब्लॉक के बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि एडीओ आदेश मिश्रा को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को सड़क निर्माण जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया है। सड़क को परियोजना में शामिल करके जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।